सूचना, संचार और समाचार
About Book - बाजार के दबाव और सामाजिक उत्तरदायित्व के बीच उलझी पत्रकारिता की दुनिया अब नए रास्तों की तलाश मं है। तकनीक की क्रांति, पत्रकारिता की बढ़ती ताकत, संचार के साधनों की गति में इस समूची दुनिया को एक स्पप्नलोक में तब्दील कर दिया है ऐसे समय में पत्रकारिता का स्वरूप और आकार भी बड़ा हो गया है। सूचना क्रांति ने मीडिया को सर्वव्यापी बना दिया है। जीवन के हर क्षेत्र में आज पत्रकारिता की महत्ता स्वीकारी जा रही है। आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, विज्ञान, कला सभी क्षेत्र पत्रकारिता के दायरे में हैं, प्रस्तुत पुस्तक सूचना संचार और समाचार की अवधारणा को समझने में मदद करती है इस पुस्तक के माध्यम से पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थी संचार सूचना और समाचार के व्यापक आयाम को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं, जनसंचार शिक्षा शोध में संलग्न विद्यार्थियों, शिक्षकों के अतिरिक्त पत्रकारों के लिए यह पुस्तक निश्चित ही ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी साबित होगी।
About Author - मुकुल श्रीवास्तव एम0ए0 (पत्रकारिता एवं जनसंचार) जे0आर0एफ0ने लखनऊ विश्वविद्यालय से पी0एच.डी. की उपाधि प्राप्त की सम्प्रति पत्रकारिता विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत डॉ0 श्रीवासतव ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। स्वतन्त्र पत्रकार की हैसियत से बीबीसी की हिन्दी वेबसाइट के लिए लिखते हैं व अनेक दैनिक समाचार पत्रों से स्तम्भकार की हैसियत से भी जुडे़ हुए हैं,डॉ0 श्रीवास्तव की पुस्तक ''मानवाधिकार और मीडिया'' को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली से विशेष पुरूस्कार प्राप्त हुआ है वे सम-सामाजिक मुद्दों पर अनेक वृत्तचित्रों का निर्माण भी कर चुके हैं।
ISBN : 978-81-89267-83-4
Price : INR 595/-
